मंडला: हिरदेनगर में ‘सेफ क्लिक अभियान 2.0’ के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
Mandla, Mandla | Jun 25, 2026 पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ‘सेफ क्लिक अभियान 2.0’ के तहत 25 जून को तीन बजे पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हिरदेनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी हिरदेनगर ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रकार, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।