बांगरमऊ: उन्नाव के चकलवंशी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार, पीडब्ल्यूडी टीम ने किया दोबारा नापजो
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र स्थित चकलवंशी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को दोपहर 4 बजे पीडब्ल्यूडी टीम ने दोबारा नापजोख कर चूना डालकर निशानदेही की। नई माप में सड़क की चौड़ाई एक मीटर कम कर दी गई है, जिससे कई दुकानदारों और भवन स्वामियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पहले जारी नोटिस के बाद कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था