गुन्नौर: गांव मोलनपुर डांडा में बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा निवासी रामाशंकर का 7 वर्षीय पुत्र हिमांशु घर के समीप बच्चों के साथ खेल रहा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेलते खेलते हिमांशु बिजली के पोल के पास पहुंच गया। इसी दौरान बिजली के पोल में पहले से आ रहे करंट की चपेट में आने से हिमांशु की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।