नगड़ी: नगड़ी के शिक्षक सहित कुल नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों को समाहरणालय में किया गया सम्मानित
Nagri, Ranchi | Jun 1, 2026 नगड़ी के शिक्षक सहित कुल नौ सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और कर्मियों को सोमवार दोपहर करीब तीन बजे समाहरणालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि अब तक 300 से अधिक शिक्षक एवं कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई और पेंशन संबंधी