रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 स्पा सेंटरों की हुई आकस्मिक जांच
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में संचालित 10 स्पा सेंटरों पर विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कर्मचारियों के दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य वैधानिक अभिलेखों की गहन जांच की। पुलिस ने संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और शासन के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#RaipurPolice #RaipurNews #SpaCenterChecking #ChhattisgarhNews #CGPrimeTimeNews