Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 14 अगस्त 2026 शीर्षक: जमुई में जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा। अपार जन-सहभागिता ने बढ़ाई इस यात्रा की भव्यता और गरिमा। गुरमहा व चोरमारा की बच्चियों ने थामी बदलाव और राष्ट्रप्रेम की मशाल। जमुई: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के पावन अवसर पर आज राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकजुटता और प्रशासनिक विश्वास का एक अभूतपूर्व एवं भव्य दृश्य देखने को मिला। प्रात: 7:00 बजे स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में इस गरिमामयी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। स्टेडियम से निकलकर यह यात्रा कचहरी चौक, महाराजगंज, खैरा मोड, बोधवान तालाब, महिसौड़ी चौक, अतिथि पैलेस और बायपास रोड जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम पहुँचकर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हुई। आज तिरंगा यात्रा का यह आयोजन भले ही जिला प्रशासन द्वारा आहुत किया गया था, लेकिन जैसे-जैसे तिरंगा लहराते हुए यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जमुई की स्थानीय जनता स्वतः ही एक ही भाव और एक ही चेतना के साथ इसमें समाहित होती चली गई। सड़कों के दोनों ओर, दुकानों और मकानों की छतों पर खड़े नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया और यात्रा का अभिनंदन किया। प्रशासनिक पहल से शुरू हुई यह यात्रा शहरवासियों की सहभागिता से देखते ही देखते जन-जन के एक विशाल और स्वतःस्फूर्त जन– जन की तिरंगा यात्रा में रूपांतरित हो गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का सबसे मर्मस्पर्शी, प्रेरणादायक और दूरगामी संदेश देने वाला क्षण वह था, जब सुदूर एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र गुरमहा और चोरमारा की बच्चियाँ केवल इस यात्रा में शामिल ही नहीं हुईं, बल्कि सबसे आगे-आगे चलकर, हाथों में गर्व से तिरंगा थामकर पूरी यात्रा को दिशा दिखाती नजर आईं। अपनी स्थानीय लोक संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित इन बच्चियों ने सुमधुर गायन, वादन और नृत्य के माध्यम से यात्रा को एक अनूठी गरिमा प्रदान की। उनकी इस प्रस्तुति ने संपूर्ण जिले को यह स्पष्ट संदेश दिया कि जमुई की वास्तविक पहचान यहां की लोक संस्कृति व लोक-रंगों में रची-बसी है। इस जिले की वास्तविक पहचान यही है,नक्सलवाद तो बीते दौर का एक ऐसा बुरा सपना था जिससे मुक्त होकर यह जिला अब सकारात्मक बदलाव और विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। गुरमहा और चोरमारा की बच्चियों का इस प्रकार अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर नेतृत्व संभालना केंद्र सरकार के ‘नक्सल मुक्त भारत अभियान’, बिहार सरकार द्वारा निरंतर चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों, सुरक्षात्म पहलों तथा बीते एक वर्ष में जिला प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में किए गए निरंतर सकारात्मक प्रयासों और संवेदनशील पहलों की सफल परिणीति है। ये बच्चियाँ उस दौर की साक्षी रही हैं, जब उनके माता-पिता के अनुभवों में नक्सलवाद के खौफ और स्याह दौर की जीवंत यादें हैं। लेकिन आज यही बच्चियाँ प्रतिदिन विद्यालय जा रही हैं। हाथों में कलम थामकर ये न केवल अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सामाजिक बदलाव की एक नई इबारत भी स्वयं लिख रही हैं। यात्रा के समापन अवसर पर श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में जिला पदाधिकारी ने स्वयं इन बच्चियों के बीच पहुँचकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान जब बच्चियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ "बेटी हूँ मैं बेटी, मैं तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी..." का सस्वर गायन किया, तो उपस्थित अधिकारियों और विशाल जनसमूह की आँखें गर्व से नम हो गईं। यह महज एक गीत नहीं बल्कि इन बच्चियों का एक वादा था जो प्रशासन और तमाम जिलेवासियों के समक्ष ले रही थी। यह दृश्य विगत एक वर्ष में जिला प्रशासन और इन सुदूरवर्ती क्षेत्र की जनता के बीच स्थापित हुए अटूट विश्वास और प्रगाढ़ आत्मीय संबंधों का जीवंत प्रमाण था। इसके उपरांत, इन बच्चियों ने अपनी मधुर आवाज़ में गुरमाहा और चोरमारा के साथ साथ जिले के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य वर्णन करते हुए देश-दुनिया के पर्यटकों को यहाँ आने और रुककर इस अनुपम सौंदर्य को निहारने का भावपूर्ण आमंत्रण भी दिया। आज का यह आयोजन केवल हर घर तिरंगा अभियान –2026 के उपलक्ष्य में पर निकाली गई यह यात्रा मात्र नहीं था, बल्कि यह जमुई के अतीत के स्याह पन्नों को समेटकर एक सशक्त, सुरक्षित और स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ते नए जमुई की जीवंत तस्वीर थी। गुरमहा और चोरमारा की बच्चियों की इस अग्रणी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा, संवेदनशीलता और सुशासन के बल पर किसी भी क्षेत्र की दिशा और दशा बदली जा सकती है। जनता और जिला प्रशासन के बीच बना यह मजबूत विश्वास आने वाले समय में जिले को शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास के नए शिखरों पर ले जाएगा।

18 views | Jamui, Bihar | Aug 14, 2026

MORE NEWS

जमुई में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक

जमुई: समाहरणालय सभागार में आज माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, अपर समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में भू-जल स्तर, पेयजल, सिंचाई, बिजली, सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण जैसे जनहित के मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

सिकंदरा में सरफेस वाटर प्लांट स्थापित करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की बात कही गई। वहीं अपर बदुआ जलाशय के पुनर्निर्माण तथा अपर किऊल और कैंडीह वितरणी के जीर्णोद्धार की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

विद्युत विभाग को जिले के खराब ट्रांसफार्मरों एवं अतिरिक्त विद्युत आवश्यकता का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर सूची भेजने का निर्देश दिया गया।

प्रभारी मंत्री ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने और आमजन से जुड़े विभागों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छात्रों की समस्याओं के पारदर्शी निवारण के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘विशेष सहयोग पोर्टल’ विकसित किया जा रहा है।

बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों एवं समिति सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने का निर्देश दिया।

#Jamui #JamuiNews #BiharNews #प्रभारीमंत्री #जमुई #समीक्षाबैठक #विकासकार्य #जिला_प्रशासन #शिक्षा #स्वास्थ्य #बिजली #सिंचाई #अतिक्रमण

जमुई में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक जमुई: समाहरणालय सभागार में आज माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, अपर समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में भू-जल स्तर, पेयजल, सिंचाई, बिजली, सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण जैसे जनहित के मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई। सिकंदरा में सरफेस वाटर प्लांट स्थापित करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की बात कही गई। वहीं अपर बदुआ जलाशय के पुनर्निर्माण तथा अपर किऊल और कैंडीह वितरणी के जीर्णोद्धार की प्रगति पर भी चर्चा हुई। विद्युत विभाग को जिले के खराब ट्रांसफार्मरों एवं अतिरिक्त विद्युत आवश्यकता का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर सूची भेजने का निर्देश दिया गया। प्रभारी मंत्री ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाने और आमजन से जुड़े विभागों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छात्रों की समस्याओं के पारदर्शी निवारण के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘विशेष सहयोग पोर्टल’ विकसित किया जा रहा है। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों एवं समिति सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। #Jamui #JamuiNews #BiharNews #प्रभारीमंत्री #जमुई #समीक्षाबैठक #विकासकार्य #जिला_प्रशासन #शिक्षा #स्वास्थ्य #बिजली #सिंचाई #अतिक्रमण

Sono, Jamui | Aug 14, 2026

स्कूल में 2:34 बजे सन्नाटा! सिर्फ 6 बच्चे, शिक्षक कहां गए?

जमुई के सोनो प्रखंड के हथियापत्थर स्कूल की तस्वीरों ने व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल!
6 शिक्षक कार्यरत होने का दावा, लेकिन मौके पर दिखे सिर्फ 2 शिक्षक और 1 शिक्षिका।
टूटा फर्श, उगी झाड़ियां और खाली कक्षाएं—क्या बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़?

#सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Sono #SchoolNews #BiharNews #EducationNews #Hathiyapathar #Jamui #शिक्षा_व्यवस्था #सरकारी_स्कूल #जनता_की_आवाज

स्कूल में 2:34 बजे सन्नाटा! सिर्फ 6 बच्चे, शिक्षक कहां गए? जमुई के सोनो प्रखंड के हथियापत्थर स्कूल की तस्वीरों ने व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल! 6 शिक्षक कार्यरत होने का दावा, लेकिन मौके पर दिखे सिर्फ 2 शिक्षक और 1 शिक्षिका। टूटा फर्श, उगी झाड़ियां और खाली कक्षाएं—क्या बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़? #सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Sono #SchoolNews #BiharNews #EducationNews #Hathiyapathar #Jamui #शिक्षा_व्यवस्था #सरकारी_स्कूल #जनता_की_आवाज

Sono, Jamui | Aug 14, 2026

🇮🇳 नन्हें हाथों में राष्ट्र का गौरव: जमुई के स्कूलों में गूँजा ‘हर घर तिरंगा’ 🇮🇳

राष्ट्रप्रेम का प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जमुई के स्कूलों के आंगनों तक पहुँच चुका है। आज जब बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से तिरंगे की मनमोहक रंगोली सजाई, चित्र बनाए और देशभक्ति के गीतों से फिज़ा को गुंजायमान किया, तो पूरा माहौल एक राष्ट्रीय अभिमान से सराबोर हो उठा।
यह अद्भुत दृश्य हमें याद दिलाता है कि तिरंगे के प्रति अगाध सम्मान और निष्ठा केवल बड़ों का नहीं, बल्कि हमारे इन नन्हें बच्चों का भी उतना ही पावन दायित्व है। जब हमारी नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के त्याग, तपस्या और अमर बलिदानों को स्मरण रखेगी, तभी वे एक सशक्त, स्वाभिमानी और बेहतर भारत के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
आइए, इन नन्हें देशभक्तों के इस पावन जज्बे को नमन करें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराकर इस उत्सव को जन-जन की धड़कन बना दें।
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
 

#HarGharTiranga #Jamui #AzadiKaAmritMahotsav #PrideOfIndia #TirangaInJamui #Patriotism #YoungIndia #jamuischools

🇮🇳 नन्हें हाथों में राष्ट्र का गौरव: जमुई के स्कूलों में गूँजा ‘हर घर तिरंगा’ 🇮🇳 राष्ट्रप्रेम का प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जमुई के स्कूलों के आंगनों तक पहुँच चुका है। आज जब बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से तिरंगे की मनमोहक रंगोली सजाई, चित्र बनाए और देशभक्ति के गीतों से फिज़ा को गुंजायमान किया, तो पूरा माहौल एक राष्ट्रीय अभिमान से सराबोर हो उठा। यह अद्भुत दृश्य हमें याद दिलाता है कि तिरंगे के प्रति अगाध सम्मान और निष्ठा केवल बड़ों का नहीं, बल्कि हमारे इन नन्हें बच्चों का भी उतना ही पावन दायित्व है। जब हमारी नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के त्याग, तपस्या और अमर बलिदानों को स्मरण रखेगी, तभी वे एक सशक्त, स्वाभिमानी और बेहतर भारत के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। आइए, इन नन्हें देशभक्तों के इस पावन जज्बे को नमन करें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराकर इस उत्सव को जन-जन की धड़कन बना दें। जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 Information & Public Relations Department, Government of Bihar #HarGharTiranga #Jamui #AzadiKaAmritMahotsav #PrideOfIndia #TirangaInJamui #Patriotism #YoungIndia #jamuischools

Jamui, Bihar | Aug 13, 2026

🇮🇳 #HarGharTiranga | खैरा (जमुई) में तिरंगा यात्रा और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन! ⚽

​'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन जमुई जिले के खैरा प्रखंड में देशभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। पूरा खैरा प्रखंड आज राष्ट्रीय ध्वज के रंग में सराबोर नजर आया।

​कार्यक्रम की शुरुआत प्लस टू उच्च विद्यालय, खैरा से हुई, जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बिहार सरकार के माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद देशभक्तिपूर्ण बैंड-बाजे की मधुर धुन के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने कदम से कदम मिलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खैरा खेल मैदान तक पहुँचे।

​खेल मैदान पहुँचकर माननीय मंत्री जी द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जो 15 अगस्त तक निरंतर चलेगी। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने सभी से राष्ट्रध्वज के प्रति अगाध सम्मान रखने, खेलों को आपसी मैत्री भाव से खेलने और जमुई का नाम राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रेरणादायक आह्वान किया।

​इस गरिमामयी समारोह में माननीय मंत्री जी के साथ जिला खेल अधिकारी (जमुई), अंचल अधिकारी (खैरा), इंजीनियर शंभू शरण, दरोगी यादव, रामनंदन सिंह, मनोज सिन्हा सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
​आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को और मजबूत बनाएं! 🇮🇳
​#HarGharTiranga #Jamui #Khaira #BiharSports #IndependenceDay #TirangaYatra #patriotism

🇮🇳 #HarGharTiranga | खैरा (जमुई) में तिरंगा यात्रा और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन! ⚽ ​'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत आज तीसरे दिन जमुई जिले के खैरा प्रखंड में देशभक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। पूरा खैरा प्रखंड आज राष्ट्रीय ध्वज के रंग में सराबोर नजर आया। ​कार्यक्रम की शुरुआत प्लस टू उच्च विद्यालय, खैरा से हुई, जहाँ विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बिहार सरकार के माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद देशभक्तिपूर्ण बैंड-बाजे की मधुर धुन के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने कदम से कदम मिलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और खैरा खेल मैदान तक पहुँचे। ​खेल मैदान पहुँचकर माननीय मंत्री जी द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया, जो 15 अगस्त तक निरंतर चलेगी। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने सभी से राष्ट्रध्वज के प्रति अगाध सम्मान रखने, खेलों को आपसी मैत्री भाव से खेलने और जमुई का नाम राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रेरणादायक आह्वान किया। ​इस गरिमामयी समारोह में माननीय मंत्री जी के साथ जिला खेल अधिकारी (जमुई), अंचल अधिकारी (खैरा), इंजीनियर शंभू शरण, दरोगी यादव, रामनंदन सिंह, मनोज सिन्हा सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। ​आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को और मजबूत बनाएं! 🇮🇳 ​#HarGharTiranga #Jamui #Khaira #BiharSports #IndependenceDay #TirangaYatra #patriotism

Jamui, Bihar | Aug 13, 2026