नन्ही बच्ची की गुहार पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, अब बनेगी सड़क |
मऊ में जनसुनवाई के दौरान नन्ही बच्ची की फरियाद ने जिलाधिकारी का ध्यान खींचा। बच्ची ने अपने घर के पास कच्ची सड़क को ठीक कराने की मांग की थी। डीएम आनंद वर्द्धन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद नगर पालिका ने मौके पर भूमि की पैमाइश कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है।
मऊ में जनसुनवाई के दौरान नन्ही बच्ची सामरा नाज़ अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के पास पहुंची थी।
बच्ची ने अपने घर के पास कच्ची सड़क होने और उससे होने वाली परेशानी को लेकर सड़क निर्माण की मांग की।
बच्ची की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद की टीम मौके पर पहुंची और सड़क निर्माण के लिए संबंधित भूमि की पैमाइश कराई गई।
इसके बाद सड़क निर्माण के लिए आवश्यक एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। अब नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों और आम नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।