श्यामलाताल में 4.90 करोड़ रुपये से लेक फ्रंट का हुआ भव्य कायाकल्प
उत्तराखंड के समग्र विकास एवं पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल श्यामलाताल में ₹490.94 लाख (4.90 करोड़ रुपये) की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट (Lake Front Development) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।