बिजावर: लमाना डेरा में राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, ग्रामीण बोले- 35 किलो की जगह दिया जा रहा कम खाद्यान्न
जैतपुर के लमाना डेरा में ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम 4 बजे राशन वितरण में अनियमितता और कटौती के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों के नाम पर बायोमेट्रिक से पूरा 35 किलो खाद्यान्न आहरित किया जाता है, लेकिन उन्हें केवल 20 से 25 किलो राशन ही दिया जाता है। आरोप है कि वितरण के बाद रसीद भी नहीं दी जाती और मशीन खराब होने का बहाना बनाया