नबीनगर: नवीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चन्द्रगढ़ में वारंटियों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, मचा हड़कंप
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ गया है। पुलिस द्वारा जिन वारंटियों के घर इश्तिहार चस्पा किया गया, उनमें चन्द्रगढ़ निवासी लीला कुमारी, रघुनंदन दास, प्रमोद दास, कलपतिया देवी और विनो