माय भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पर अधिक से अधिक युवा जुड़े
कलेक्टर एवं जिला सलाहकार समिति (माय भारत) की अध्यक्ष श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मेरा युवा भारत (माय भारत) पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम युवाओं के पंजीयन, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय तथा वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, गैर-सरकारी संगठनों तथा अन्य ज्ञान संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का www.mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।
#मंदसौर
#Mandsaur
9 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026