मंडला: पक्षी बचाओ अभियान: कैबिनेट मंत्री ने नेहरू स्मारक स्थित बंगले में रखे सकोरे, लोगों से की अपील
Mandla, Mandla | May 4, 2026 भीषण गर्मी में पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण को लेकर जीवन बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार तीन बजे मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा।