मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर फीडर में लाइन मेंटेनेंस के चलते कुरसाहा समेत कई इलाकों में साढ़े तीन घंटे बिजली बाधित
मोहिउद्दीननगर 11KV मैं मेंटेनेंस के कारण सोमवार की सुबह 11:00 से दोपहर बाद ढाई बजे तक कुरसाहा, बदिया,सुल्तानपुर एवं जरलाहा टोल में 3:30 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी सोमवार की सुबह करीब 10:32बजे कनीय विद्युत अभियंता हरिश्चंद्र कुमार मुखिया ने दी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से इस दौरान संयम बरतने की अपील की।