धनसोई थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करैला गांव निवासी उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर मारपीट का मामला दर्ज था।जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की गई।