कर्वी: चित्रकूट के पतेरिया प्राथमिक विद्यालय में अनियमितता का आरोप, उपस्थिति रजिस्टर में 13 दिन का रिकॉर्ड गायब
सोमवार दोपहर 12 बजे मानिकपुर के इंग्लिश मीडियम पतेरिया प्राथमिक विद्यालय में,ग्रामीणों व समाजसेवी अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह के निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। 21 अप्रैल से 4 मई तक 13 दिन का उपस्थिति रजिस्टर गायब मिला। छात्र संख्या में भी भारी अंतर दिखा—रिकॉर्ड में 150, मौके पर सिर्फ 23 बच्चे। मिड-डे मील पर भी सवाल उठे, BSA से की गई शिकायत।