दिव्यांगजनों के 78 आवेदनों की हुई स्क्रीनिंग, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
सुपौल। दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सुपौल में जिला स्तर पर जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने की।
बैठक में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सुपौल दिवेश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सुपौल, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, सुपौल सहित समिति के संबंधित सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान दिव्यांगजनों से संबंधित प्राप्त कुल 78 आवेदनों एवं पात्र लाभुकों के मामलों की स्क्रीनिंग और समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने आवेदनों के साथ प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों और लाभुकों की पात्रता का नियमानुसार परीक्षण किया। इसके बाद पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार उपलब्ध कराने की बात कही गई।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से बताया गया कि दिव्यांगजनों के कल्याण के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आवेदनों की निष्पक्ष समीक्षा कर पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं और आवश्यक सहायता का लाभ सुनिश्चित कराना रहा।
Supaul, Supaul | Sep 3, 2026