गुरारू: रामनवमी पर गुरारू बाजार में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
Guraru, Gaya | Mar 27, 2026 गुरारू बाजार में रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। शोभायात्रा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी।