अररिया: मदनपुर के कसैला के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Oct 22, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर के कसैला के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को शाम 7 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।