लखीमपुर: शहर के पीके इंटर कॉलेज फील्ड के पास से बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर की जमकर धुनाई
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह वार्ड अंतर्गत पीके इंटर कॉलेज फील्ड के पास से बुधवार को बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। दोनों चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उनकी जानकर धुनाई की है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।