गोरखपुर: सपा ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया हल्ला, कहा- जनता की जेब पर डाला जा रहा डाका, डीएम को सौंपा ज्ञापन
स्मार्ट मीटर को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर हो रही है।शनिवार को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को एक ज्ञापन सौपा गया।इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने बताया कि बिजली कम्पनियों द्वारा पावर कारपोरेशन के चेयरमैन और एम०डी० की मिलि भगत से स्मार्ट मीटर लगाकर बहुत बड़ा घोटाला किया गया है।