दुर्ग जिले में ऑयल पाम खेती को मिल रहा नया विस्तार
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने धमधा विकासखंड के ग्राम कंदई एवं धौराभांठा में ऑयल पाम खेती और विभिन्न कृषि गतिविधियों का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा ऑयल पाम के साथ ड्रैगन फ्रूट, आम, मौसंबी, पपीता, अमरूद एवं केला जैसी फसलों का सफल उत्पादन किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धौराभांठा स्थित जिले के सबसे बड़े जैविक एवं हाई-टेक एसजे डेयरी फार्म का भी अवलोकन किया तथा गायों को गुड़ खिलाकर पशुपालन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
एनएमईओ-ओपी योजना के तहत किसानों को अनुदान एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे जिले में ऑयल पाम खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है।
#Durg #OilPalmMission #NMEOOP #AgricultureDevelopment #OrganicFarming
@dpr.chhattisgarh @chhattisgarhcmo