बरहट: फुलवरिया तांती टोला में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।
Barhat, Jamui | Jun 18, 2024 दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को बरहट प्रखंड के फुलवरिया तांती टोला गांव से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 161 कुमारी कन्या एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा फुलवरिया गांव के काली मंदिर से निकल कर कोल्हुआ केवाल,बाबा ढावा चौक, अक्षरा सहित मलयपुर बाजार भर्मण करते हुए कियुल नदी घाट के तट पर पहुंचा।