बरहट: मालगाड़ी की चपेट में आने से जमुई रेलवे स्टेशन पर वृद्ध महिला हुई घायल
Barhat, Jamui | Jun 16, 2024 बरहट प्रखंड स्थित जमुई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल वृद्ध की पहचान खैरा प्रखंड के कैंडी निवासी माहो तांती की 65 वर्षीय पत्नी काली देवी के रूप में की गई है। रेल पुलिस ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी ट्रेन खड़ी थी। ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रेक से पार करने में घायल हो गई।