आरोन: आरोन में शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
Aron, Guna | May 14, 2026 आरोन थाना पुलिस ने मारपीट और रंगदारी का आरोपी पकड़ा है। 14 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 17 मार्च 2026 को फरियादी मनोज साहू बरबटपुरा ने दुकान पर अज्जू अहिरवार ग्राम देवरी द्वारा स्कॉर्पियो कार से आकर तीन चार साथियों के साथ शराब पीने रुपए मांगे, न देने पर दोनों भाइयों की मारपीट की। 14 मई को आरोपी अजय उर्फ अज्जू अहिरवार को गिरफ्तार कर जप्त कर जेल भेजा है।