बैरसिया: एमपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा - शिक्षा में सुधार का दिखा असर
Berasia, Bhopal | Apr 15, 2026 मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार रिजल्ट उत्साहजनक रहा है, खासकर 12वीं में लगभग 74 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियों ने एक बार फिर टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है|