गुमला: चाकू के बल पर विवाहित महिला से दुष्कर्म और ₹5 लाख की ठगी, आरोपी जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | May 7, 2026 सदर थाना क्षेत्र के एक शादी शुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित कोलकता निवासी एसके नूर अली को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। महिला के घर में आरोपित दरवाजा बनाने गया हुआ था। इसी दौरान महिला को अकेला पाकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। जिसके उपरांत वह बराबर महिला को घर में अकेला पाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।