ब्यौहारी: ब्यौहारी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
शहडोल जिले के ब्यौहारी में शुक्रवार देर रात न्यायालय के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 19 वर्षीय शिवांश सोनी की मौके पर मौत हो गई। हादसे में गौरव और बिफूल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू कर दी है।