चास: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दी राहत, बोकारो, धनबाद और दरभंगा के रास्ते चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
Chas, Bokaro | Feb 19, 2026 आगामी होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे मिली जानकारी में बताया गया कि रांची और झंझारपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इससे झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।उन लोगों को ज्यादा फायाद होगा जो त्योहार पर अपने गांव-घर लौटना चाहते हैं।