भिंड नगर: आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, चंबल इको गॉर्जियस के युवाओं ने गोरी सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान
भिंड। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से चंबल इको गॉर्जियस के युवाओं ने आज गौरी सरोवर के तट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया।युवाओं ने सरोवर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों से आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।युवाओं ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार उनकी टीम जिले में काम कर रही है