गोरखपुर: तानों से तंग आकर भतीजी ने रची साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से वृद्ध मामी का गला काटकर उतारा मौत के घाट
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन में मिली वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।इस मामले में पुलिस ने मृतका की ही भांजी को गिरफ्तार किया है,जिसने तानों से परेशान होकर अपनी मामी की हत्या कर दी और उसके जेवरात लेकर फरार हो गई थी।पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी नाथ ने घटना का किया खुलासा।