सो रही नाबालिग पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ:बोली-'शरीर में होने लगी जलन', पिता का हाथ झुलसा ; FSL ने जुटाए नमूने
कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में सोमवार-मंगलवार की आधी रात घर में सो रही 12 साल की बच्ची पर खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है।
घटना में बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने पहुंचे पिता अशरफुल हक का हाथ भी पदार्थ के संपर्क में आने से जल गया। परिजनों ने बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
जानकारी के अनुसार, अशरफुल हक की 12 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उसके शरीर पर कोई तरल पदार्थ फेंक दिया। पदार्थ पड़ते ही बच्ची तेज जलन और दर्द से चीखने लगी।
Bihar, India | Sep 25, 2026