कर्वी: सीतापुर में कालका मंदिर के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार 6 वर्षीय बच्चा सहित 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सीतापुर मे कालका मंदिर के पास आज शनिवार की सुबह 10:30 बजे ई रिक्शा की टक्कर से संतोष उसका 6 वर्षीय पुत्र सूर्यांश और 15 वर्षीय भतीजा आयुष नि०नयागांव घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। तीनों बाइक से चील से सीतापुर के सब्जी मंडी जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं घायल संतोष ने ई रिक्शा चालकों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।