करछना: उमरी दलई का पूरा में बहु की कार्यशैली से परेशान महिला ने पुलिस से की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार, वीडियो आया सामने
तहसील करछना के कौंधियारा थाना अंतर्गत उमरी दलई का पुरा निवासी कौशिल्या देवी पत्नी राजकुमार ने बहू के कार्यशैली से परेशान होकर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है की बहू कंचन देवी हमेशा फोन पर ऑनलाइन किसी से बात करती है। पूछताछ करने पर मारने पीटने के लिए दौड़ती है। शुक्रवार को महिला ने पुलिस से शिकायत किया। जिसका वीडियो शाम 5 बजे सामने आया है।