सहसवान: दहगवाँ क्षेत्र में हीट वेव से निराश्रित छुट्टा गौ वंशों को बचाने के लिए सूखे तालाब में गौ सेवकों के प्रयास से भरा पानी
दहगवाँ ब्लॉक क्षेत्र के गाँव असलोर निवासी दारा सिंह के नेतृत्व आधा दर्जन से अधिक गौ सेवको के प्रयास से जंगल में जहां सैकड़ो गोवंश खुली हवा में एक साथ रहते है। सुखा और रेतीला जंगल होने की वजह से गौ वंशो की प्यास बुझाने के लिए गौ सेवकों ने बड़ा कदम उठाया और रेतीलें जंगल में इंजन चलाकर एक तालाब नुमा गड्ढे में पानी भर दिया गया है।