इटारसी: इटारसी के पथरौटा पुलिस की कार्रवाई,रेलवे फाटक के पास आरोपी से 3.212 किलो गांजा जब्त आरोपी गिरफ्तार,अरोपी को भेजा जेल
इटारसी के पथरोटा थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर शाम करीब 4 बजे जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 3 किलो 212 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपए है। पुलिस ने यह कार्रवाई 26 जून की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच इटारसी के पास की।पथरोटा पुलिस को 26 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी ।