आंवला: आंवला के अलीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग हुए घायल।
आंवला के अलीगंज क्षेत्र में शेखुपुर खालसा के निवासी अध्यापक जगराम सुबह टहलने निकले तो उन्हें अलीगंज सिरौली मार्ग पर शेखूपुर पुलिया के सामने अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तो वही अलीगंज के गैनी में स्थित इंटर कॉलेज में बरेली का निवासी छात्र भविष्य कुमार इंटर की परीक्षा देने आ रहा था। तभी तेज बारिश होने के कारण बाइक फिसल गई और उसका एक पैर टूट गया।