मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चोर ले गए जेवर और नकदी
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला लगाकर खेत पर गए परिवार के मकान में चोरी हो गई। पीड़ित अयोध्या प्रसाद के मुताबिक चोर करीब 5.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 59 हजार रुपये नकद ले गए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।