रायबरेली: लालूपुर खास में सदर विधायक ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की, अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निर्देशित किया
सदर विधायक अदिति सिंह के द्वारा विकास खंड क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में समस्त ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र की समस्याओं से जूझ रहे फरियादियों से बातचीत की गई। बिजली पानी सड़क फसल के मुआवजे संबंधित समस्याएं सामने आई है। जिन्हें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।रविवार दोपहर 3:00 बैठक संपन हुई है।