नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
नवाबगंज क्षेत्र में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की गई। इस दौरान पांडालों में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माताजी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवाबगांज कस्बे की शिव शंकर धर्मशाला में पुरानगढ़ में स्थापित नव युवक दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पंडाल में भी विशेष आयोजन हुए।