गुमला: सरना समाज की रक्षा के लिए उलगुलान की तैयारी शुरू, चंगाई सभा पर रोक लगाने की मांग
Gumla, Gumla | May 15, 2026 राज्यभर में चल रहे सरना आदिवासी अधिकार आंदोलन के तहत सैकड़ों ग्रामीण गुमला समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन की संरक्षक निशा उरांव के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने आदिवासियों के संवैधानिक व पारंपरिक अधिकारों को सुरक्षित रखने की मांग उठाई।निशा उरांव ने कहा कि लगातार आदिवासी सरना समुदाय के लोगों द्वारा ईसाई धर्म अपनाया जाना चिंता का विषय है।