आनंद नगर मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, शॉर्ट एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार,
ग्वालियर। आनंद नगर हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद सौरभ और राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, शंकरपुर इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी सौरभ घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे आरोपी राहुल को भी पुलिस ने दबोच लिया, बताया जा रहा है कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी लाला अग्रवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में दबिश और सर्चिंग शुरू कर दी है, आनंद नगर हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
🚨 फरार आरोपी की तलाश जारी, पुलिस की कार्रवाई तेज।