रहटगांव: कलेक्टर ने हरदा जिले सहित रहटगांव में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश
जिले में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को लेकर आज 15 मई दोपहर 2 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सिद्धार्थ जैन ने वेयरहाउसों में गेहूं भंडारण व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन वेयरहाउसों की भी समीक्षा की गई जो पूरी तरह भर चुके हैं।