महोबा: जिला अस्पताल में तीन घंटे बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीजों का इलाज
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 जिला अस्पताल में मुख्य विद्युत चेंजओवर खराब होने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आईसीयू, इमरजेंसी और वार्डों में मरीजों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया गया। पंखे और कूलर बंद होने से मरीज व तीमारदार उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। बिजली न होने से एक्स-रे, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी और डायलिसिस जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं।