रामनगर: गनेशपुर में भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन की बैठक आयोजित, 2 जनवरी से धरना प्रदर्शन का ऐलान
गनेशपुर में आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन की अति आवश्यक बैठक आयोजित हुई।2 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया। 18 सितंबर 2025 को महापंचायत में कई समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा गया था जिनका हल अभी तक नहीं हुआ है। हाकिम सिंह भदौरिया ने धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।