रामनगर: रामनगर थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पुल के पास ट्रक खराब होने से लंबा जाम लगा, राहगीरों को हुई समस्या
रामनगर थाना क्षेत्र के सरयू नदी के पुल के पास सोमवार की रात करीब 8:00 बजे ट्रक खराब होने से काफी लंबा जाम लग गया।जिससे राहगीरों को हुई समस्या।रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत करके जाम को खुलवाया है। संजय सेतु से नेपाल सहित कई जनपदों के लोग आते जाते हैं वाहन खराब होने पर अक्सर जाम लग जाता है।