रामनगर: दलसराय पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्राली और अर्टिगा कार में हुई टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 5 लोग घायल
बीती मंगलवार/ बुधवार की रात करीब 12:40 पर रानी बाजार दल सराय पेट्रोल पंप के पास अर्टिगा कर संख्या यूपी 43 बीके 8241 ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। जिसमें शिवम नमक व्यक्ति की मौत हो गई।पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी गोंडा जनपद के रहने वाले हैं। दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है तीन लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।