रामगंजमण्डी: सुकेत में चारागाह भूमि पर बने दो अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मकानों पर कोर्ट के स्टे से रुकी कार्रवाई
रामगंजमंडी क्षेत्र के सुकेत नगर पालिका प्रशासन ने चारागाह भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में दो मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि दो अन्य निर्माणों पर न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार शाम करीब 5 बजे पालिका प्रशाशन से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित लोगों को पहले नोटिस चस