ईसागढ़: गहोरा गांव से ईसागढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 43 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई गहोरा गांव में अवैध हथियार ले कर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से गहोरा निवासी हरि प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष को अवैध लोहे का छुरा लेकर घूमते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।