चूरू: चूरू में बुधवार को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल
Churu, Churu | May 19, 2026 चूरू। अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री और बिना पर्ची होम डिलीवरी के विरोध में बुधवार को जिले भर के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर दवा विक्रेता एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। विक्रेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की है।