मोहनपुर: देवीपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताड़ गांव में महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया
देवीपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताड़ गांव में ससुराल वालों पर एक विवाहिता काजल कुमारी ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि 2019 में उसकी शादी हुई थी तब से लेकर आज तक प्रताड़ित करते आ रहे हैं बुधवार रात को ससुराल वालों के साथ मिलकर पति ने लोहे के रड को आग में गर्म कर शरीर में दाग दिया और मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया।